Gold Silver के भाव में तेजी ₹6250 की बढ़ोतरी के बाद ₹96000 पार हुआ सोना
Gold Silver Rate Update शुक्रवार को दिल्ली में सोने ने अपनी अधिकतम सीमा को पार कर लिया और ऑल टाइम के लिए सबसे ऊपरी कीमत पर सोने का भाव ₹6250 बढ़कर ₹96450 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो सबसे अधिकतम रिकॉर्ड को छू गया।अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह पुष्टि की है।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ने से और वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने से घरेलू कीमतों में काफी तेजी आई और बुधवार को 99.9% शुद्ध सोना ₹9200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
अमेरिका द्वारा टैरिफ नियम लागू करने के कारण अमेरिका और चीन के बीच में व्यापारिक तनाव बढ़ गया है और व्यापार के मामले में दोनों देश एक दूसरे के विरोधी बन गए हैं।
अमेरिकी टैरिफ नीति
Gold Silver Rate Update अमेरिका ने हाल ही में टेरिस नियम को 180 प्लस देश पर लागू किया गया जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई और कुछ विशेषज्ञो ने अनुमान लगाया कि सोने कीमत 55000 प्रति 10 ग्राम तक आ जाएगी।
लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल चीन को छोड़कर अन्य देशों पर टैरिफ नियम को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। और अमेरिका ने चीन के आयातित वस्तुओं पर टैरिफ को बढ़ाकर 145% कर दिया है जिससे कुल प्रभावी टैरिफ दर 156% तक पहुंच गई।
चीन का टैरिफ पर प्रति उत्तर
- चीन ने भी 125% जवाबी टैरिफ अमेरिका की वस्तुओं पर लगा दिया है जो अमेरिका के टैरिफ का विरोध है।
- चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ को बढ़ाकर 84% कर दिया है जो पहले 34% ही था।
- इसके अलावा चीन ने विश्व व्यापार संगठन(WHO) में अमेरिकी टैरिफ की नीति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की हैं,जिसे वैश्विक बाजार के लिए खतरा बताया गया है।
वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल
अमेरिका और चीन के बीच में टैरिफ युद्ध की वजह से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ती जा रही है, और दोनों देशों की कठोर नीतियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। इसके परिणाम स्वरूप इसका प्रभाव वैश्विक मंदी तक पहुंच सकता है।
और टैरिफ युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के कारण निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई है, और उच्च टैरिफ के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला भी प्रभावित हो रही है जिससे उत्पादन लागत भी बढ़ रहा है। और उपभोक्ताओं को आयातित वस्तुओं पर अधिक कीमत चुकाने का भी प्रभाव पड़ रहा है।
सोने और चांदी की कीमत 12 अप्रैल 2025
भारत में 12 अप्रैल 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली आज की ताजा कीमतें निम्न अनुसार रही:-
सोने के भाव 12 अप्रैल 2025
- 24 कैरेट सोना 9582 प्रति ग्राम यानी 95820 प्रति 10 ग्राम आज की कीमत रही।
- 22 कैरेट सोना 8785 प्रति ग्राम यानी 87850 रुपए प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना आज 7188 रुपए प्रति ग्राम यानी 71880 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
चांदी के भाव 12 अप्रैल 2025
- आज चांदी का 10 ग्राम का भाव ₹1000 एक किलोग्राम का भाव ₹100000 तक रहा।
सोने और चांदी के आज के ताजा भाव:-यहां क्लिक करके देखें आज का भाव
डिस्क्लेमर:-सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक स्तरीय बाजारों में बदलाव के अनुसार परिवर्तित होती रहती है। सही और सटीक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी ज्वेलर्स से संपर्क कर सकते हैं।