Gram Panchayat पंचायत में कितना कार्य और बजट मिला यहां देखें
Gram Panchayat Work List ग्राम पंचायत भारत में स्थानीय स्वशासन की नींव रखनी है और ग्रामीण विकास में ग्राम पंचायत बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के तहत ग्राम पंचायत को कई प्रकार की गांव में कार्य करने की जिम्मेदारियां सौंपी की गई थी, जिन्हें मुख्य रूप से संविधान की 11वीं अनुसूची में सूची बंद किया गया।
ग्राम पंचायत गांव के कार्य को और गांव के विकास को बुलंदियों तक पहुंचने में ग्राम पंचायत का मुख्य हाथ होता है और ग्रामीण विकास में ग्राम पंचायत ही कार्य करवा कर विकास की ओर अग्रसर करती है।
ग्राम पंचायत के मुख्य कार्य
भारत में ग्राम पंचायत की संरचना को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के द्वारा मिला यह अधिनियम 24 अप्रैल 1993 को संपूर्ण देश में लागू किया गया।
एवं संवैधानिक रूप से ग्राम पंचायत प्रणाली का गठन 1992 से 1993 तक माना जाता है और पूरे भारतवर्ष में 2010 से 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भी मनाया जाता है।
आजादी के बाद संविधान के अनुच्छेद 40 में भी उसका उल्लेख था और 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर में औपचारिक रूप से पंचायत राज की शुरुआत हुई थी लेकिन तब उसे संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं था।
- कृषि और संबंधित कार्य
- ग्रामीण विकास और कृषि उन्मूलन
- गांव का बुनियादी ढांचा
- स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ध्यान
- शिक्षा पर ध्यान
- सामाजिक कल्याण हेतु कार्य
- सामाजिक वितरण प्रणाली
- संसाधनों का प्रबंधन
- और प्रशासनिक और विधिक कार्य प्रणाली
Gram Panchayat Work पर एक नजर
ग्राम पंचायत क्या कार्य करवा सकता है? इसकी संपूर्ण जानकारी यहां देख सकते हैं!
1. कृषि से संबंधित कार्य
- कृषि और बागवानी को विकास करना और उसका विस्तार करना ग्राम पंचायत के अधीन होता है।
- भूमि विकास भूमि में सुधार लागू करना चकबंदी और भूमिका संरक्षण करना।
- लघु सिंचाई जल प्रबंधन जल विभाजन विकास।
- मत्स्य पालन का विकास सामाजिक वानिकी और फार्मिक वानिकी।
- पशुपालन डेयरी उद्योग और मुर्गी पालन को बढ़ावा देना।
2.ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन
- गरीबी उन्मूलन के कार्य को कार्यान्वयन करना।
- मनरेगा के तहत गांव में रोजगार देना।
- ग्रामीण आवास योजना का कार्यान्वयन करना( प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण)
3. गांव का बुनियादी ढांचा
- गांव की सड़कों, पुलियों, जलमार्गों और संचार के साधनों का निर्माण और उनकी देख-रेख करना।
- विद्युत वितरण और सड़क लाइट लगाना।
- गैर पारंपरिक ऊर्जा के स्रोतों को ज्यादा बढ़ावा देना और उनका विकास करना।
- पंचायत घर सामुदायिक भवनों का निर्माण और उनका रखरखाव करवाना।
4.ग्रामीण स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान
- पीने का शुद्ध पानी की व्यवस्था करवाना जैसे नलकूप हेड पंप पाइपलाइन योजनाएं।
- स्वच्छता और स्वास्थ्य को बनाए रखना जैसे नालियों की साफ सफाई करवाना कचरे को हटवाना।
- टीकाकरण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और औषधालयो में प्रबंधन में मुख्य भूमिका निभाना।
5.ग्रामीण शिक्षा पर ध्यान
- गांव की शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना।
- महिला और बाल विकास कार्यक्रम को लागू करवाना।
- सामाजिक कल्याण कार्यक्रम जैसे विकलांग और मानसिक रूप से मंद व्यक्तियों का कल्याण शामिल है।
- कमजोर वर्गों विशेष कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को योजनाओं से जोड़ना।
- सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे वृद्धावस्था पेंशन जैसी स्कीमों का अधिक से अधिक प्रचार करके लोगों को जागरूक करना।
- कमजोर तबके में जाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना।
7. सार्वजनिक वितरण प्रणाली
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उचित प्रबंधन और निगरानी सुनिश्चित करना ग्राम पंचायत का कार्य है।
8. संसाधनों का प्रबंध करना
- गांव की सार्वजनिक संपत्ति जैसे तालाब चारागाह सामुदायिक भूमि का रखरखाव और उनकी देखभाल करना।
- बाजारों और मेलों का विनियमन करना।
- पशुओं के तालाब रखरखाव और दैनिक देखभाल करना।
9. अन्य प्रशासनिक कार्य
- जन्म मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनवाना।
- गांव के आंकड़े बनाए रखना।
- स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे विवादों का भी निपटारा ग्राम स्तर पर होना।
- आपदा प्रबंधन की स्थिति में सहायता करना।
- स्थानीय कर जैसे गृह कर जलकर या स्वास्थ्य कर लगाना और उनका वसूली करना।
नोट:- भारत के संपूर्ण राज्यों के अपने पंचायती राज अधिनियम के आधार पर विशिष्ट कार्यों में थोड़ा अंतर हो सकता है। यह कार्य प्रणाली हर अलग पंचायत के लिए अलग-अलग हो सकती है।
ग्राम पंचायत के कार्य लिस्ट कैसे देखें?
Gram Panchayat Work List देखने के लिए आपको निम्न अनुसार तरीके को अपनाना होगा:-
भारत सरकार ने ग्राम पंचायत की जानकारी के लिए पोर्टल बनाया है जिस पर आप ग्राम पंचायत के संपूर्ण कार्यों की लिस्ट देख सकते हैं।
- ग्राम पंचायत कार्यालय लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट(https://egramswaraj.gov.in) विजिट करें।
- मेनू से प्लानिंग या रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपने राज्य का चुनाव करना है।
- बाद में आपको अपने जिले को चुनना है।
- अब आपको पंचायत का चयन करना है।
- अब आपके सामने आपके ग्राम पंचायत के कार्य की पूरी लिस्ट दिखेगी।
- कार्य लिस्ट में आप जैसे सड़क नाली पेयजल स्वास्थ्य से संबंधित संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
- इस कार्य को लेकर कितना बजट मिला कब तक कार्य पूरा होगा या होगा देख सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल पर क्या देख सकते हैं?
- ग्राम पंचायत के कार्य की लिस्ट
- योजना और बजट
- कामों की कार्य प्रगति रिपोर्ट
- पंचायत की जनसुनवाई और विकास योजनाओं की जानकारी
अपने ग्राम पंचायत के कार्य की लिस्ट:- यहां देखें
डिस्क्लेमर:- भारत के संपूर्ण राज्यों के लिए अलग-अलग ग्राम पंचायत में अलग-अलग कार्य हो सकते हैं। इसके अलावा आपका ग्राम पंचायत हो रहे कार्य के बारे में पूछताछ कर सकते हैं।
और राइट टू इनफार्मेशन(RTI) के तहत आवेदन भी कर सकते हैं। इसके अलावा ई ग्राम स्वराज मोबाइल एप्लीकेशंस को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए Agripathshala.com देखें।