Pasupalan पर केंद्र सरकार देगी 50 लाख ऐसे ले लाभ
Pasupalan Subsidy Schemes 2025 राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत पशुधन उद्यमियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से 50 लाख तक रुपए सब्सिडी प्रदान कराई जा रही है।
केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण कुकुट विकास के लिए 25 लाख रुपए तक एवं भेड़ और बकरी प्रजनन के लिए 10 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक का सब्सिडी एवं स्वदेशी घोड़ा, गधा और ऊंट के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी।
पीगी फार्मिंग के लिए 15 लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है।
राष्ट्रीय पशुधन मिशन परियोजना (NLM) का उद्देश्य
Pasupalan Subsidy Schemes 2025 राष्ट्रीय पशुधन मिशन परियोजना का उद्देश्य निम्न अनुसार है:-
- नए रोजगार सृजन करना:-लघु जुगाली करने वाले पशु जैसे भेड़, बकरी,पोल्ट्री ,सुअर , ऊंट गधा खच्चर घोड़ा एवं चारे के क्षेत्र में उद्यमिता विकास के माध्यम।
- प्रति पशु उत्पादकता में बढ़ोतरी नस्ल सुधार के माध्यम से।
- मांस अंडा ऊन उत्पादन में बढ़ोतरी:- जिसके लिए भेड़ बकरी सूअर पोल्ट्री ऊंट गधा खच्चर और चारे का उत्पादन बढ़ाना।
- चारे की उपलब्धता को बढ़ाना:- जिससे चारा उत्पादक बीज प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, इकाइयों, बीज आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और प्रमाणित चार बीज उपलब्ध करवाना।
- जोखिम प्रबंधन उत्पादों को बढ़ावा देना जिससे किसानों के लिए पशुधन बीमा को बढ़ावा देना।
- राज्य के अधिकारियों और पशुपालकों की क्षमता में बढ़ोतरी करना जिससे किसानों को गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं प्रदान हो सके।
- कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं तकनीकी प्रसार उत्पादन लागत को कम करने और पशुधन क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए।
Pasupalan Subsidy Schemes 2025 पात्रता
राष्ट्रीय पशुधन मिशन का लाभ लेने के लिए निम्न अनुसार पात्रता होनी आवश्यक:-
- संबंधित उद्यम के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना एवं प्रशिक्षण अथवा प्रशिक्षित व्यक्ति की सेवाएं उपलब्ध हो।
- वित्तीय स्वीकृति बैंक से ऋण स्वीकार गारंटी पत्र।
- समय की भूमि की आवश्यकता पट्टे पर भूमि हो जिसका FPO,FCO,SHG,JLG के अलग-अलग नियम।
- परियोजना संचालक में काम से कम तीन वर्ष तक संचालन करने की क्षमता होना आवश्यक।
- सभी आवश्यक KYC दस्तावेज उपलब्ध होना आवश्यक।
- एवं परियोजना की लागत का काम से कम 10% तक का हिस्सा खुद से बना करने की क्षमता होना।
- आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शिक्षा, जाति, धर्म, क्षेत्र या लिंग से किसी भी प्रकार की कोई बाध्यता नहीं है।
NlM सब्सिडी के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
राष्ट्रीय पशुधन मिशन सब्सिडी योजना के लिए निम्न व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं:-
- निजी व्यक्ति
- किसान उत्पादक संगठन
- किसान सहकारी समिति
- सन्या सहायता समूह
- संयुक्त देयता समूह
- धारा 8 के अंतर्गत पंजीकृत कंपनियों( गैर लाभकारी)
आवेदन के बारे में अन्य जानकारी के लिए यहां देखें
परियोजना में किसान की हिस्सेदारी
राष्ट्रीय पशुधन मिशन सब्सिडी के अंतर्गत किसान की हिस्सेदारी निम्न अनुसार रखी गई है:-
बैंक लोन की स्थिति में:- 10% तक की हिस्सेदारी आवेदन करता किसान की आवश्यक है।
सेल्फ फाइनेंशियल स्थिति में:- कुल परियोजना की लागत का 50% हिस्सा किस को खुद के द्वारा लगाना होगा।
सहायता का पैटर्न
इस योजना में सहायता का पैटर्न निम्न अनुसार रहेगाप:-
50% कैपिटल सब्सिडी (दो सम्मान किस्तों में) कुल परियोजना लागत पर उपलब्ध है, जिसमें अधिकतम सब्सिडी राशि 10 लाख से लेकर 50 लाख तक है।
सब्सिडी का लाभ कैसे लें?
सब्सिडी का लाभ निम्न अनुसार दिया जाएगा:-
प्रथम सब्सिडी किस्त:-50% सब्सिडी की पहली किस्त तभी जारी की जाएगी जब लाभार्थी ने परियोजना की लागत का 25% खर्च किया हो और राज्य क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा सत्यापित गया हो।
दूसरी सब्सिडी किस्त:- यह प्रोजेक्ट के पूरा होने और SAI(State Implementation Agency) के द्वारा सत्यापन के बाद संबंधित बैंक के माध्यम से आवेदक के खाते में भेजी जाएगी।
सब्सिडी प्राप्त करने के लिए यहां देखें विस्तृत जानकारी
राष्ट्रीय पशुधन मिशन सब्सिडी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
NLM पशुधन सब्सिडी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी निम्न अनुसार है:-
- यह बैंक गारंटी पशु पालन एवं डेयरी विभाग के नाम से होगी और इसे राज्य क्रियान्वयन एजेंसी की निगरानी में रखना होगा।
- कार्यशील पूंजी जैसे चारा दाना लेबर पानी बिजली बिल एवं वन भूमि खरीद किराया आदि पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
- कैपिटल सब्सिडी के अलावा परियोजना की अन्य लागत बैंक लोन या पशु पालक को समय उठानी पड़ेगी।
- कुल परियोजना का 10% हिस्सा पशुपालक को खुद से खर्च करना होगा।
- केंद्र सरकार परियोजना की पूंजीगत लागत के लिए 50% तक फ्रंट एडेड और बैंक एडेंड सब्सिडी प्रदान करेगी।
- बकरी और भेड़ पालन के लिए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
- जो सरकारी संस्था जैसे CSWRI, CIRG, ICAR, KVK और पशुपालन विभाग से प्राप्त किया गया हो।
- प्राइवेट संस्थानों द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं, इनसे बचकर रहना चाहिए ऑनलाइन ट्रेंनिंग सर्टिफिकेट मान्य होंगे।
राष्ट्रीय पशुधन मिशन परियोजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़
Pasupalan Subsidy Schemes 2025 परियोजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-
- विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जिसमें पूंजीगत लागत आवर्त लागत कुल लागत एवं शुद्ध आय का विवरण।
- भूमिगत दस्तावेज जैसे जमाबंदी( स्वामित्व/ न्यूनतम 6 वर्ष के लिए आवेदक के नाम रजिस्टर्ड लीज)
- प्रोजेक्ट की जगह का फोटो Gps कैमरे के माध्यम से।
- आवेदक का पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र( जैसे बिजली का बिल फोटो पहचान पत्र बैंक पासबुक जिस पर फोटो लगी हो इनमें से कोई भी एक)
- आवेदक का हाल ही में लिया गया फोटो।
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अथवा अनुभव प्रमाण पत्र सरकारी संस्थानों से प्राप्त।
- बैंक का कैंसिल चेक (वही खाता जिसमें आपको ऋण लिया जाना है।)
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
अन्य दस्तावेज ( वैकल्पिकट)
- पिछले तीन वर्ष का आयकर विवरण( ITR Return)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय पशुधन मिशन परियोजना की अधिक जानकारी के लिए यहां देखें
राष्ट्रीय पशुधन मिशन परियोजना | यहां से देखें |
50 लाख तक सब्सिडी | यहां से प्राप्त करें |
अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए विजिट करें Agripathshala.com